फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: उपकेंद्रों पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेट, प्रशिक्षण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। 16 मार्च से विद्युत मजदूर संगठन की ओर से हुई हड़ताल की घोषणा ने एक बार पुन:जिला प्रशासन की धड़कनें बढ़ा दी है। आगामी 16 मार्च से होने वाले संभावित हड़ताल को लेकर जिलाधिकारी गौंराग राठी ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, उनकी ओर से कोई असंवैधानिक कार्य किया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी। हड़ताल से खाली होने वाले उपकेंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जिनको विद्युत विभाग बुधवार से प्रशिक्षण देकर आपूर्ति व्यवस्था में सहयोग लेगा। कहा कि अधीक्षण अभियंता विद्युत की निगरानी में स्थिति पर नजर रखी जाएगी। विद्युत आपूर्ति के समय गड़बड़ी आने से लेकर उपकरणों की अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी बनी रहेंगी। इस मौके पर एसपी डॉ. अनिल कुमार, एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्र, एएसपी राजेश भारती, सीएमओ डा.एसके चक आदि रहे।
विज्ञापन


मॉडल गांवों में गुणवत्तायुक्त हों कार्य:सीडीओ
ज्ञानपुर। सीडीओ यशवंत कुमार ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) मैनेजमेन्ट कमेटी की बैठक ली। उन्होंने ग्रामीण बाजार सफाई अभियान, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, सामुदायिक निर्माण व संचालन, ओडीएफ प्लस सहित चयनित 15 मॉडल ग्रामों की स्थिति और रेट्रोफिटिंग की स्थिति के साथ ही अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की। कहा कि सभी कार्यो को गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण करें। विकास कार्यो में लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में डीपीआरओ राकेश यादव, बीएसए बीएन सिंह, डीआईओएस बी भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें