माधोसिंह से खमरिया की जर्जर मार्ग। संवाद
- फोटो : पुरानी बाजार स्थित दुकान के भीतर गत्तों में रखे पटाखे।
खमरिया। प्रयागराज-वाराणसी सिक्स लेन से मिनी डाॅलर नगरी खमरिया को जोड़ने वाला माधोसिंह-खमरिया मार्ग चौड़ा होगा। अब यह सड़क 3.75 मीटर से बढ़कर 5.50 मीटर चौड़ी होगी। 10 करोड़ 11 लाख 76 हजार रुपये की लागत से छह किमी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क बनने से कालीन निर्यातकों, आयातकों से लेकर आम लोगों तक को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब 2500 किमी सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत के साथ नगर पंचायत, मंडी समिति मार्गों की निगरानी करती है। इसमें सभी निर्माण कार्य का नोडल लोक निर्माण विभाग होता है। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मतीकरण, गड्ढामुक्त अभियान में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इस दौरान जरूरत के हिसाब से कुछ सड़कें चौड़ी की जाती हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या एवं यातायात के बोझ के कारण कई सड़कों पर अक्सर जाम लगता है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों की संस्तुति पर लोक निर्माण विभाग ने करीब छह किमी लंबे माधोसिंह-खमरिया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसकी अब स्वीकृति मिल गई है। अभी तक यह सड़क 3.75 मीटर है। सड़क चौड़ी हो जाने के बाद यह 5.50 मीटर की हो जाएगी।