फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम के सामने ही जल गया मड़हा

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। थाना क्षेत्र के बांसदेवपुर गांव में बुधवार को तहसील प्रशासन के सामने ही एक मड़हा जल गया। एसडीएम लालबाबू दुबे ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम बाहा की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने पहुंची थी। बारिश के मौसम में पानी न निकलने के कारण जजमाव की समस्या बढ़ सकती है। बाहा की जमीन को खाली कराना ग्रामीणों के हित में था। टीम ने जमीन की नापजोख पूरी कर अतिक्रमण भी हटवा दिया। बाहा की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा मड़हा जलने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ पहुंच गई थी। अतिक्रमण की पुनरावृत्ति होने पर लोगों को चिन्हित भी किया जाएगा। टीम में तहसीलदार तनुजा निगम, लेखपाल, कानूनगो, पुलिस के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें