फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मुकदमा दर्ज कराने को किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार की देर शाम धस्करी गांव के लोगों ने रामरायपुर तिराहे पर हाईवे जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। एक घंटे चले जाम को छुड़ाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में धस्करी गांव निवासी पंचदेव (27) की मौत हो गई थी। इस मामले में परिजन आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। आरोप है कि पुलिस इसमें आनाकानी कर रही थी। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रामरायपुर तिराहे पर हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि जिस वाहन ने दुर्घटना की उसके विरुद्ध पुलिस मुकदमा दर्ज करने से कतरा रही है। लगभग एक घंटे तक जाम के चलते सड़क पर वाहनों के पहिए थम गए थे। अंत में वहां जब सीओ अजय चौहान पहुंचे और लोगों को मुकदमा दर्ज होने की सूचना दी, तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। सड़क जाम करने वालों में तुफानी प्रसाद, प्रेमचंद, मंगरू, मेवालाल, करिया, सेवालाल, राजेंद्र, आशीष आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें