फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मां दुर्गा मंदिर का 2.80 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जलालपुर स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर का 2.80 करोड़ की लागत से सुंदरीकरण होगा। मंदिर तक पहुंच मार्ग के लिए सीसी रोड व परिसर की इंटरलॉकिंग के साथ सामुदायिक हाल का निर्माण, सीमेंटेड कुर्सियां, रेलिंग और शेड निर्माण के साथ-साथ प्रकाश व पेयजल व्यवस्था की जाएगी। नगर विकास विभाग की ओर संचालित वंदन योजना के तहत यह विकास कार्य होंगे। धार्मिक व पौराणिक स्थलों के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण के लिए वंदन योजना संचालित है। इस मंदिर पर नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर ने बताया कि वंदन योजना के तहत जलालपुर वार्ड के दुर्गा मंदिर का चयन किया गया है। 2.80 करोड़ का डीपीआर नगर विकास विभाग के पास भेजा गया है। जल्द ही स्वीकृति मिलने पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें