फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शनिदेव का शृंगार, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन पूजन

विज्ञापन
शनिदेव का हुआ भव्य श्रृंगार। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भिडिऊरा गांव के गरीबी तारा पर विराजमान शनिदेव और फकीरपुर बैदा स्थित प्राचीन शनि मंदिर पर शनिवार को शनिदेव का शृंगार किया गया। इसके उपरांत उनके निखरे अलौकिक स्वरुप का दर्शन पूजन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे। सुबह से ही मंदिरों पर दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़ने लगे। दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, भगवान शनिदेव को विभिन्न प्रकार के मिठाई, फल का भोग अर्पित किए। बैदा में शाम को विशेष आरती उतारी गई। विनय महराज ने बताया कि शनिवार को शनिदेव का दर्शन करने से कष्टों का निवारण होता है। नागेश पांडेय, अजय शुक्ला, रवि, सुरेश आदि ने दर्शन किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें