फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: मतदान कराने के लिए भदोही से 24 पुलिसकर्मी अलीगढ़ रवाना, जारी किया गया ये निर्देश

Sun, 21 Apr 2024 08:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

Lok Sabha Election: सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान इसकी शुचिता बनाए रखें। आमजन से उचित व्यवहार किया जाए। दिव्यांगों को मतदान केंद्र पर कोई दिक्कत न हो, इसका खास ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान कराने के लिए रविवार को पुलिस लाइन से 15 हेड कॉन्स्टेबल और नौ कॉन्स्टेबल समेत 24 जवानों को अलीगढ़ रवाना किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने चुनाव ड्यूटी में लगे जवानों को ब्रीफ किया। 
विज्ञापन


उन्होंने ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को अनुशासित रहकर सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश दिया। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने जवानों को कहा कि बाहरी जिले में ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की मिस कम्युनिकेशन न हो इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप बना लें, जिससे कोई भी संदेश एक साथ सबको मिल सके। 

भेजे जा रहे पुलिस बल के साथ मेस की सुविधा उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सभी चरणों के लिए नामित प्रभारी अधिकारी संचारण विश्व स्वरूप बनर्जी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी के मोबाइल नंबर 9415637958 से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें