फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक अधिकारी समेत चयन समिति का बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के रजिस्ट्रार कार्यालय लखनऊ में मंगलवार को अल्पसंख्यक अधिकारी बीके जायसवाल, शिकायतकर्ता और चयन समिति के सदस्यों, दो सहायक शिक्षकों ने बयान दर्ज कराया। रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि दारुल उलूम सईदिया खमरिया में दो सहायक शिक्षक नियुक्ति के मामले में शिकायत हुई है। एसडीएम औराई एके मिश्रा, डीएम आर्यका अखौरी की गोपनीय रिपोर्ट पर सहायक शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाते हुए बयान दर्ज कराने की नोटिस जारी की गई थी। एक पक्ष आठ जून को बयान दर्ज करा चुका है लेकिन दूसरा नहीं आया था। दूसरे पक्ष में शामिल मदरसा प्रधानाचार्य, दोनों सहायक शिक्षक, प्रबंधक समिति के सदस्य 22 जून को मय साक्ष्य के प्रस्तुत हुए। मामले की पूरी जांच कर आगे कदम उठाया जाएगा। मदरसे में हुई इस तरह की नियुक्ति को लेकर पूरे जिले में चर्चा तेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें