फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोड टेस्टिंग: 20 को सात घंटे तक बंद रहेगा शास्त्री सेतु

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अंतर प्रांतीय क्षेत्रों को जोड़ने वाले शास्त्री सेतु चिल्ह-मिर्जापुर पर 20 जुलाई को लोड टेस्टिंग होगा। इसके कारण इस मार्ग पर लगभग सात घंटे आवागमन ठप रहेगा। इस दौरान पैदल यात्रियों को भी उधर से यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। लोगों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन के सहयोग से रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीपीएम आरएस उपाध्याय लघु सेतु ने बताया कि तकनीकी खामियों के चलते बीते साल ही शास्त्री सेतु पर बड़े वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। सेतु निगम पुल की खामियों को दूर करने में लगी हुई थी। साल भर चले निर्माण कार्य के बाद आगामी 20 जुलाई को पुल पर लोड टेस्टिंग की जाएगी। यह कार्य सुबह 11 बजे से सायं 6.30 बजे तक चलेगा। जिसे देखते हुए लगभग सात घंटे तक शास्त्री पुल पर आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। आवागमन प्रतिबंधित होने के कारण वाहन गोपीगंज, औराई की ओर होकर गुजरेंगे। इसी तरह मिर्जापुर से भदोही, वाराणसी की ओर जाने वाले हल्के वाहन भटौली-कछवां और चुनार-नरायणपुर वाया टेंगरा मोड़ पुल से होकर वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें