फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से लगी आग,लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के कंसापुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में बुधवार की सुबह अबूझ हाल में आग लग गई। इससे दुकान में रखी शराब और अन्य सामान जल गए। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड दल और आसपास के लोगों ने कड़ी मेहनत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का मानना था कि अगर आग न बुझती तो दुकान से सटी बस्ती और घरों को भी काफी क्षति का सामना करना पड़ सकता था। दुकान में आग किन परिस्थितियों में लगी, इसका पता नहीं चल पाया, लेकिन दुकानदार ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही। ज्ञानपुर के बालीपुर निवासी विजय कुमार बिंद आबकारी विभाग से लाइसेंस लेकर उक्त स्थान पर दुकान चलाते हैं। होली का त्योहार नजदीक होने के कारण शराब का भारी स्टॉक एकत्र किया गया था। सुबह लगभग 9.30 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हो जाने से लाखों की शराब देखते ही देखते बर्बाद हो गई और अन्य सामान भी चपेट में आकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें