लायंस क्लब काशी की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह और तीजोत्सव विद्यापीठ रोड के एक होटल में हुआ। इसमें महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने भी चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अतिथियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गेस्ट ऑफ ऑनर लायन शालिनी और क्लब के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने बसंत कन्या इंटर कॉलेज के राजेंद्र गुप्ता, प्रो. अनुश्री पांडेय, डॉ. आहुति सिंह सहित पांच शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद तीजोत्सव में महिलाओं ने कजरी और फिल्मी गीतों पर नृत्य किया। स्वागत सचिन और अनुज अग्रवाल, संचालन अनिल वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन पीयूष वर्मा ने किया।