फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक रोड बदहाल, राह चलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। हाईवे पर सिक्सलेन निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था की मनमानी अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। टूटे लिंक मार्ग को दुरुस्त नहीं किए जाने से आवागमन मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद भी ध्यान न देने से लोगों में नाराजगी है। महाराजगंज से मुक्तापुर जाने वाले मार्ग पर साइकल और मोटर साइकिल से चलना भी मुश्किल हो गया है। महाराजगंज चौराहे से पहले चकापुर चौरी बाईपास को जाने वाला रोड भी काफी ऊंचाई पर हैं। इसके कारण नीचे से रोड पर चढ़ने वाले लोग काफी तेजी से चढ़ते हैं। इस दौरान अचानक कोई गाड़ी आ जाती है तो हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। नागरिकों ने लिंक मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें