संवाद न्यूज एजेंसी ज्ञानपुर। गिरधरपुर गांव में बुधवार की रात में लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा निजी लाइनमैन पवन यादव (25) निवासी गोपीगंज झुलसकर गिर गया। उसके सिर में चोट आई है। घटना के उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। ज्ञानपुर के गिरधरपुर के पास बुधवार की रात में खंभे पर तार स्पार्क कर रहा था। कुछ देर बाद गांव की आपूर्ति बंद हो गई। इसे ठीक करने के लिए निजी लाइनमैन पवन खंभे पर चढ़ा। इसी दौरान इनवर्टर का करंट बैक होने से वह झुलसकर नीचे गिर गया।