फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रेलवे अंडर पास के लिए डीआरएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक को पत्रक भेज कर लाेगों ने भदोही रेलवे स्टेशन व इंदिरा मिल चौराहे के बीच तक रेलवे अंडर पास बनवाए जाने की मांग की है। पत्र में चार स्थानों पर अंडर पास बनाने के लिए सुझाव दिया गया है। लोगों का कहना है कि इसके बन जाने से उनकी दिक्कत दूर होगी।
विज्ञापन

जलालपुर निवासी हैदर सिद्दीकी ने पत्रक भेज कर कहा है कि इंदिरा मिल चौराहा और आनंद नगर गजिया में रेलवे ओवर ब्रिज बन जाने के बाद दोनों रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ऐसे में रेलवे पटरी के इधर से उधर आने जाने में लोगों को भारी कठिनाई होती है। बताया कि सभी आवश्यक वस्तुएं रेलवे पटरी के उत्तर ओर मिलती हैं। दक्षिण क्षेत्र से लोगों को उत्तर ओर आने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। ऐसे में अंडरपास बनवाया जाना अत्यंत आवश्यक है। अंडर पास के लिए चार पांच स्थानों का सुझाव दिया गया है। कहा गया है कि ऐसा हो जाने से एक बड़ी आबादी को काफी आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें