भुड़की में गायत्री परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे।
ज्ञानपुर। गायत्री परिवार की ओर से भुड़की स्थित गायत्री मंदिर परिसर में रविवार को संस्कारशाला का आयोजन किया गया। इसमें आए बच्चों को माता-पिता की सेवा करने के लिए कहा गया। संगठन के फौजदार यादव ने कहा कि गायत्री परिवार समाज को सुधारने के लिए पहल कर रही है। बच्चों के अंदर बेहतर संस्कार, सेवा की भावना जागृत करने से भविष्य में वह उसका अनुपालन करेंगे। सुबोध यादव ने कहा कि आधुनिकता के भागदौड़ में युवा भटक रहे हैं। गायत्री परिवार उन्हें गंदगी से दूर करने का प्रयास करती है। नशामुक्त अभियान, दहेज मुक्त शादी समेत अन्य आयोजन हैं।