फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: किसान गोष्ठी में पढ़ाया गया फसल सुरक्षा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई ब्लॉक के कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के सभागार में सोमवार को केंद्र की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती, बीज चयन और फसल सुरक्षा की जानकारी दी। केंद्र के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में फसलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बारिश के कारण सब्जियों की फसल में रोग लगने की आशंका रहती है। किसानों को फसलों की नियमित निगरानी करनी चाहिए। रोग के लक्षण दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञ की सलाह से दवा का छिड़काव करें। गोष्ठी में 28 किसानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सुनील कुमार बिंद, रमेश सिंह, महेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें