जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जा करने वाले भूमाफिया पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मामले में कार्रवाई कराने वाले हल्का लेखपाल को भी धमकी देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सुरियावां के दशरथपुर पलवारपुर का है। हल्का लेखपाल लवकुश त्रिपाठी ने धमकी के मामले में पुलिस अधीक्षक और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 12 मई को गांव में प्रवासी का डाटा लेने के लिए गांव में गया। जहां पर राघवेंद्र सिंह पुत्र हरिपाल सिंह ने मुंबई से आए थे। डाटा देने की बजाए धमकी दी। जिसकी शिकायत एसडीएम को दी। मामले की जांच एसडीएम करा रहे हैं। पांच माह पूर्व एक सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में हरिपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसको लेकर वह खुन्नस खाए हैं। मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।