भदोही। भयावह कोरोना वायरस से बचाव के लिए जनप्रतिनिधि भी आगे आ रहे हैं। विधान परिषद सदस्य ब्रिजेश सिंह ने भदोही जिले को अपनी निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र जारी कर 10 लाख रुपया कोरोना से बचाव के मद में देने की बात कही। उन्होंने अपने पत्र में यह भी कहा कि उनके धन को चिकित्सकों, नर्सों तथा स्वास्थ्य कर्मियों के बचाव के लिए पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) आदि की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। इसी तरह भदोही ब्लाक प्रमुख प्रशांत सिंह चिट्टू ने भी ब्लाक क्षेत्र में छिड़काव, मास्क, उपकरण आदि की खरीदारी के लिए क्षेत्र पचायत निधि से जिला प्रशासन को 11 लाख रुपये देने घोषणा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस आशय का पत्र भेजा है। कहा कि इससे कोरोना से बचाव में क्षेत्र पंचायत का सहयोग माना जाए।