फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जातिगत द्वेष को पीछे छोड़ समाज को एक सूत्र में बांधने का लें संकल्प

विज्ञापन
दरोपुर रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़े महिला पुरुष। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
भदोही। शक्तिपीठ भानपुर (जौनपुर) के पीठाधीश्वर, दंडी स्वामी प्रकृष्टानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति संदेश विश्व के लिए हितकारी है। इसे जातिगत विद्वेष को दरकिनार कर एकता के सूत्र में पिरोने का आह्वान किया। कहा कि सनातन धर्म सौहार्द का वाहक है। वे सोमवार को दरोपुर स्थित रामलीला मैदान में हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि आज के युवाओं को सनातन का अर्थ बताया जाना चाहिए। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल ने कहा कि सनातन धर्म संपूर्ण विश्व को वसुधैव कुटुंबकम अर्थात संपूर्ण विश्व को एक परिवार मानने वाला धर्म है। इसमें सभी मत पंथों का समान रूप से सम्मान किया है। साथ ही सभी के स्वीकार्यता की अद्भुत क्षमता रखती है। कहा विभिन्न राजनीतिक दलों और विदेशी शक्तियों के प्रभाव में आकर हिंदू समाज को जाति के आधार में बांटने का षड़यंत्र रच रही हैं। हिंदुंओं को सजग रहने की आवश्यकता है। गायत्री परिवार के फूलचंद मौर्य व सुभाष मौर्य ने हवन, यज्ञ में आहुतियां डालकर शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्या ज्ञान देवी बालिका कॉलेज शुचि तिवारी व शिक्षक विजय सरोज ने भी युवाओं को जागृत करने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदीप बरनवाल ने की। संचालन तरुण कुमार शुक्ला व श्रीश जायसवाल ने किया। ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज और जय हिंद इंटरमीडिएट कॉलेज के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य व नाटिका प्रस्तुत किए। रविंद्र दुबे, तरुण कुमार शुक्ल, विनीत बरनवाल, योगेश जायसवाल, सत्याशील गुप्ता, राकेश कैलासी, अंजली मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें