फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ऑटोक्लेव मशीन के इंस्टॉलेशन में ढिलाई, हाथ से कर रहे ऑपरेशन उपकरण की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन में उपयोग होने वाले उपकरणों की सफाई हाथ से की जा रही है। मरीजों को संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। वहीं, अस्पताल में परिसर में दो साल से दो ऑटोक्लेव मशीन रखी हुई है। अधिकारियों ने इंस्टाॅल नहीं कराया है। ऑटोक्लेव मशीन ऑपरेशन के दौरान उपयोग होने वाले उपकरण (औजार) को रिफ्रेश कर सफाई करने के काम आता है। इससे इंफेक्शन फैलने का डर शून्य हो जाता है।
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में हर दिन 800 से 900 लोगों की ओपीडी होती है। वहीं हर महीने 20 केस ऑपरेशन के आते हैं। इसमें प्रसूता और हाईड्रोसील केस ज्यादा होते हैं। अस्पताल में ऑपरेशन में प्रयुक्त होने वाले औजारों की सफाई को लेेकर उदासीनता बरती जा रही है। दो साल बाद भी ऑटोक्लेव मशीन को इंस्टॉल नहीं किया गया है। चिकित्सालय प्रशासन का कहना है कि जल्द ही मशीन इंस्टॉल कराई जाएगी। एक ऑपरेशन थियेटर व दूसरी मशीन लेबर रूम में रखी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मशीन के इंस्टॉलेशन के लिए उपकरण सप्लायर कंपनी से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन कंपनी को ओर से पहल नहीं की गई। विभागीय अधिकारियों ने दावा किया कि ऑपरेशन के बाद औजारों को केमिकल से साफ किया जाता है। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि मशीन को इंस्टाल करवाने के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है। सप्लायर कंपनी से पिछले महीने एक टेक्नीशियन आया था, लेकिन बिजली कनेक्शन का हवाला देकर इंस्टालमेंट नहीं किया । बताया कि लेबर रुम, ऑपरेशन थियरेटर में बिजली की क्षमता बढ़ाई गई है। कंपनी को फोन किया गया है, जल्द ही टेक्नीशियन आकर मशीन को इंस्टालमेंट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें