फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था हुई बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रदेश की भाजपा सरकार में बेपटरी हो चुके कानून व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसजन रामपुर गंगा घाट पहुंचे और गंगा से सद्बुद्धि देने की आराधना की। जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव के नेतृत्व में घाट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि कानून राज की जगह जंगलराज कायम हो जाने से चारों ओर अपराध और अपराधियों का ही बोलबाला है। अपराधी खुलेआम अपराधों को अंजाम देकर शासन की उपलब्धि गिना रहे हैं। जिम्मेदार झूठे दावे कर गरीबों, किसानों की हितैषी बन रहे हैं। प्रदेश में न महिलाएं सुरक्षित रह पा रही हैं, न युवतियां। बेरोजगार रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। नोटबंदी, डीजल-पेट्रोल के दामों बढ़ोतरी से आम जनता वैश्विक महामारी कोरोना काल में पेट भर भोजन के लिए परेशान हैं। विकास के नाम पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर सरकारी खजाने को इस कदर खाली कर दिया गया है कि लोग अपने घर, रोजगार वाले स्थान, बाजार जाने पर भी चालान कटवा रहे हैं और पुलिस निरंकुश होकर वाहन जांच के नाम पर महिलाओं तक को नहीं बख्श रही है। अब प्रदेश की जनता समझदार हो चुकी है आने वाले दिनों में इसका भी जवाब यही जनता देकर दम लेगी। इस मौके पर माबूद खान, राजेश्वर दुबे, संतोष सिंह बघेल, रमेशचंद बिंद, त्रिलोकी बिंद, अभिमन्यु यादव, मनीष कुमार यादव, राजनारायण यादव, बीआर यादव, मनोज यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टीजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें