सीतामढ़ी। जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थली सीतामढ़ी के ऐतिहासिक लवकुश जन्मोत्सव मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को मुख्य मेले का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। जिला प्रशासन ने मेले की चाक-चौबंद सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किया है। चप्पे-चप्पे पर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और पुलिसकर्मियों की नजर रहेगी। सीता समाहित स्थल मंदिर, महर्षि वाल्मीकि आश्रम, गंगा तट, मौनी बाबा आश्रम एवं बाबा धवासा नाथ महादेव मंदिर आश्रम पर मेले की तैयारियां कर ली गई है। जगह-जगह बैरिकेडिंग करने के साथ वाहन स्टैंड बनाया गया है। गंगा घाट पर जल पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं, मंदिरों में खास तैयारियां की गई हैं। आकर्षक झूले लग गए हैं और दुकानें भी सज गई हैं।