फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। क्षेत्र के लठिया में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी डंडे चलने से 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को भदोही के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लठिया गांव में चंदन चौहान और मुनीब चौहान के बीच विवाद चल रहा है। बुधवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। मारपीट में एक पक्ष के राजू (36), चंदन (35), रवि (32), शर्मा (55) और दूसरे पक्ष के मुनीब (42), विकास (25), चन्द्रबली (65), राजबली (60) और प्रभावती (38) समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया और घायलों को अस्पताल भेजा। ग्रामीणों के मुताबिक सप्ताह भर पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि एक पक्ष से 6 और दूसरे पक्ष से चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मौके पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें