किसी अनहोनी की आशंका में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जीआरपी और आरपीएफ ने सोमवार की देर शाम संयुक्त रूप से भदोही रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया। रविवार की रात भी पुलिस ने छानबीन की थी। हालांकि सबकुछ ठीक रहा। इस दौरान गिने चुने मौजूद यात्रियों के सामानों की तलाशी भी ली गई। यात्रियों को सुरक्षा बरतने के भी निर्देश दे दिए गए। इसके अलावा पुलिस ने देर रात प्लेटफार्मों पर पैसेंजरों के सामानों की जांच के साथ साथ आने जाने वाली ट्रेनों की बोगियों की छानबीन की। जीआरपी चौकी प्रभारी दिनेश आनंद ने बताया कि एहतियातन जांच की गई। सबकुछ ठीक रहा। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जीआरपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सचेत है