केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए, बीएससी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून तय की गई है। 30 जून को प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाईल नंबर पर मेसेज भेजा जाएगा। प्रवेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मी यादव ने बताया कि एक जुलाई से महाविद्यालय में प्रवेश शुरु हो जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को अपने साथ ऑनलाइन आवेदन-पत्र की हार्डकॉपी, हाईस्कूल- इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाणपत्र, टीसी, चरित्र-प्रमाणपत्र, आधारकार्ड, जाति-प्रमाणपत्र व चार फोटो लाने होंगे। संवाद