फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजयात्रियों की अंतिम खेप भी रवाना

विज्ञापन
भदोही नगर के पीरखांपुर से हजयात्रा पर जा रहे जावेद अंसारी से मिलते लोग - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। गत 11 जून को लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से भदोही के 26 हजयात्री मदीने की उड़ान भर चुके हैं। बाकी हजयात्रियों को 15 जून को उड़ान भरनी है। इसके लिए भदोही से लगभग सभी लोग लखनऊ हज हाउस में बसेरा किए हुए हैं। वहां उनके कागजात और आरटीपीसीआर जांच के बाद छोड़ा जाएगा। भदोही से हजयात्रियों की लखनऊ रवानगी से पूर्व लोग उनसे मुलाकात कर रहे हैं। मोहल्ला पीरखांपुर से जावेद अंसारी अपनी अहलिया के साथ लखनऊ रवाना हुए। रवानगी से पूर्व रात्रि में उनके घर पर उनसे मिलने जुलने वालों के चलते मेले जैसा माहौल रहा। लोग गले मिल कर देश में अमन की दुआ के लिए निवेदन कर रहे थे। मिलने जुलने वालों में फिरोज अख्तर अंसारी, इरशाद अंसारी, इम्तीयाज अंसारी, नदीम अंसारी, जाहिद अंसारी, कमरुल इमान, असलम अंसारी, शमीम अंसारी, अहसान अंसारी, फिरोज अंसारी आदि रहे। उधर कोविड काल के दो वर्ष बाद लोग हजयात्रा पर जा पा रहे हैं। महंगाई के चलते हजयात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है। पूर्व के वर्षों में 90 से 100 हजयात्री अकेले भदोही जिले से जाते थे। खुद्दाम-ए-हज के जनरल सेक्रेट्री सुहैब आलम ने बताया कि एक हजयात्री पर हजयात्रा का 4.20 लाख खर्च पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें