ज्ञानपुर। अघोषित बिजली कटौती से नाराज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को दुर्गागंज रोड-कलेक्ट्रेट तिराहा से शहीद शीतल पाल तक लालटेन जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि चुनाव के समय लुभावने वादे किये गये थे। लेकिन अब पूरा नहीं किया जा रहा। बिजली कटौती से लोग त्रस्त हो गये हैं।
काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने कहा कि प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है जिससे जनता बेहाल है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की नींद नहीं टूट रही है। मांग किया कि प्रदेश के सभी जिलों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो । कर्मचारियों की नियुक्ति कर खाली पदों को भरा जाए। सभी श्रेणी के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कर जर्जर तारों को बदला जाए। जुलूस में राजन सिंह, आर्यन मौर्य, राकेश यादव, इजहार अहमद, राजधार बिंद, वीरेंद्र गौड़, हीरालाल यादव, राजेश मौर्या, अनुज पाल, सुरेश पाल, राजभर बिंद, दयाशंकर, आशुतोष सिंह, रामप्रकाश, आशिक अली आदि रहे।