फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लक्ष्मण को लगी शक्ति, हनुमान लाए संजीवनी, हुआ कुंभकरण, मेघनाद वध

विज्ञापन
सुरियावां की रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
सुरियावां। नगर की ऐतिहासिक श्री रामलीला में वृंदावन से आए कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाद वध की लीलाओं का सुंदर मंचन किया। कलाकारों के सजीव अभिनय से रामलीला परिसर में भक्तिमय वातावरण का महौल रहा। प्रभु श्रीराम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। मंचन के दौरान लक्ष्मण शक्ति के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। लक्ष्मण जी के मूर्छित होने पर प्रभु श्रीराम की व्याकुलता और भ्रातृप्रेम का मार्मिक दृश्य देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। वहीं हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग ने दर्शकों में विशेष उत्साह भर दिया। इसके बाद कुंभकरण वध और मेघनाद वध की रोमांचक लीलाओं ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। इन प्रसंगों के माध्यम से साहस, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। मौके पर समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन नंदलाल गुप्ता, संचालक अशोक उमर वैश्य, अवधेश उमर वैश्य, अश्वनी साहू, छेदीलाल साहू, लोकेश सेठ, जय कुमार, हरिमोहन, प्रकाशचंद, संतोष, मनीष जायसवाल, मनोज मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें