उच्चकों ने रविवार को कोतवाली के पास स्थित एटीएम से पैसे निकालने गए श्रमिक को झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदल लिया। उसके खाते से 1.34 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज आने के बाद उसे ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि गोपीगंज कोतवाली के तिलंगा निवासी शुरू कुमार कन्नौजिया मजदूरी कर परिवार का जीवकोपार्जन करता है। रविवार को वह सुबह साढे आठ बजे कोतवाली के पास राजमार्ग पड़ाव स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। उसने एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले। उसके एक घंटे बाद उसके फोन पर खाते से 94000 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। ठग ने कनक ज्वेलर्स की दुकान से खरीदारी की है। वहीं चार बार में 10-10 हजार रुपये जंगीगंज उसके एटीएम कार्ड से निकाले गए हैं। शुरू को मदद के नाम पर झांसा देकर एक युवक उसका एटीएम कार्ड बदल दिया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद