फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पाइप लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने मजदूर की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में पाइप लदी ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। पाइप लदी ट्राॅली के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर बैठा दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। क्रेन चालक ने एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा किया। इसके बाद लोगों ने मजदूर का शव बाहर निकाला। भदोही-वाराणसी मार्ग पर भाला से ट्रैक्टर ट्राॅली पर पाइप लादकर चालक भदोही की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा कि ट्रैक्टर चालक जल जीवन मिशन के तहत गांव में हो रही बोरिंग के लिए सामान लेकर दो मजदूर के साथ बरदहा जा रहा था। दोपहर में लगभग डेढ़ बजे के आसपास ट्रैक्टर जैसे ही मानिकपुर के पास पहुंची। अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हुई और सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर से एक मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस ने आधार कार्ड के जरिये मजदूर शिनाख्त शिवजी यादव (42) निवासी विठ्ठलपुर, वरुणा, बक्सर बिहार के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के बारे में जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के आगे-आगे कार्यदायी संस्था के ठेकेदार बाइक से चल रहे थे। ट्रैक्टर पलटी तो ठेकेदार घायल मजदूर को लेकर फरार हो गए। जिसके कारण घायल के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चालक और ठेकेदार के बारे में जानकारी ली जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें