फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग ने तलब किया मनरेगा का अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। औराई ब्लाक के गोपपुर ग्राम पंचायत से श्रमविभाग ने बृहस्पतिवार को मनरेगा से संबंधित अभिलेख तलब कर लिया है। मंगलवार को नाबालिग से मनरेगा का कार्य कराने का वीडियो वायरल होते ही श्रम विभाग ने मामले को सख्ती से लिया है। बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने टीम के साथ ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर दो नाबालिग को मनरेगा का कार्य करते पाया था। ब्लाक अधिकारियों से बात कर ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक को फटकार लगाते हुए अभिलेख के साथ विभाग में पेश होने का निर्देश दिया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिमा मौर्या ने बताया कि जांच में बालश्रम का उल्लंघन मिलने पर प्रोफार्मा भी भरवाया गया है। मंडलीय समीक्षा बैठक में शामिल होने के कारण सुनवाई नहीं की जा सकी है। ग्राम प्रधान ने मनरेगा से संबंधित अभिलेख विभाग को सुपुर्द कर दिया है। अगले दिन की सुनवाई में खामियां मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें