फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 3.25 घंटे विलंब से भदोही पहुंची केवी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही-जंघई रेल मार्ग पर शनिवार को पांच ट्रेनें एक घंटे से लेकर साढ़े तीन घंटे तक देरी से चलीं। इनमे सर्वाधिक 3.25 घंटे विलंब 15128 नई दिल्ली-बनारस केवी एक्सप्रेस रही। इसके अलावा 15120 देहरादून-जनता एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से पहुंची। गर्मी और उमस में रेलयात्रियों के ट्रेनों का इंतजार करना मुश्किल रहा। स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्र ने बताया कि अन्य ट्रेनें जो देरी से आईं उनमे 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 22542 आनंद विहार-बनारस गरीब रथ 1.20 घंटे, 11071 एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस लगभग एक घंटे देरी से भदोही स्टेशन पर पहुंची। बताया कि इसके अन्य ट्रेनें या तो समय से आईं या 45 मिनट तक देरी से रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें