भदोही। भदोही-जंघई रेल मार्ग पर चलने वाली गई ट्रेनों सोमवार को घंटों देरी से आईं, जिसके चलते यात्री परेशान रहे। नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 4.15 घंटे विलंब से भदोही स्टेशन पहंची। वहीं, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली 13006 पंजाब मेल एक्सप्रेस 5.45 घंटे की देरी से आई। रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का घंटों इंतजार करते रहे। सोमवार को भदोही-जंघई रेल ट्रेनें विलंब से आईं। यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भोर में 2.40 बजे भदोही पहुंचती है, लेकिन आज 4.15 घंटे देरी से भदोही पहुंची। अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 5.45 घंटे देरी से दौड़ रही थी और अब तक भदोही नहीं पहुंची थी। इसी मार्ग पर एलटीटी-वाराणसी के बीच चलने वाली 11071 कामायनी एक्सप्रेस 4.35 घंटे देरी से चल रही थी। 15017 एलटीटी - गोरखपुर एक्सप्रेस के भी 2.15 घंटे से देरी से चलने की जानकारी मिली। उधर आज देरी से वाराणसी पहुंचने पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को साढ़े 3 घंटे देरी से रवाना की गई। ऐसे में यात्री घंटों प्लेटफार्म पर बिताने को मजबूर रहे।