फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कोहरे से निरस्त रही केवी और सारनाथ एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को रिमझिम फुहारें पड़ने से शीतलहर में तल्खी आ गई। दिन भर लोग ठंड से बचाव करने में ही लगे रहे। इसी के चलते उत्तर रेलवे के भदोही-जंघई रेलखंड की दो ट्रेनें निरस्त रहीं। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रद रहने से शुक्रवार को यह ट्रेन वाराणसी से दिल्ली वापसी नहीं कर सकी और निरस्त रही। इसी प्रकार दुर्ग से छपरा को जाने वाली 15160 सारनाथ एक्सप्रेस भी निरस्त रही। दोनों ट्रेनों को निरस्त रहने के अलावा कई ट्रेनें समय से नहीं चल सकी। ऐसी ट्रेनों की सूची मे अमृतसर-हावड़ा 13006 पंजाब मेल एक्सप्रेस 3.15 घंटे देरी से भदोही स्टेशन पहुंची। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक को जाने वाली 12165 रत्नागिरी एक्सप्रेस भी दो घंटे देरी से चल रही थी और अब तक भदोही नहीं पहुंच सकी थी। अन्य कई ट्रेनें भी एक घंटे देरी से चलने की सूचना स्टेशन से प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें