ज्ञानपुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकाम द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की कौशल विकास परीक्षा 30 जुलाई को दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रचनात्मक कौशल के गांधीवादी आयाम, डेटा एनालिस्ट एवं म्यूजिक थिरेपी की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में दोपहर एक से तीन बजे मध्य इंट्रोडक्शन टु हैण्डलूम साइंस एवं ई-टैक्शेसन की परीक्षा होगी। प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से जुड़े स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की समस्त प्रश्नपत्रों की बैक परीक्षा 31 जुलाई को सुबह 10 बजे होगी।