फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: केएनयू के असि. प्रोफेसर की डिजाइन हुई पेटेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय (केएनयू) में रसायन विज्ञान विभाग के असि. प्रोफेसर डॉ. रजनीश द्विवेदी का डिजाइन भारत सरकार से पेटेंट हो गया है। यह इनकी तीसरी डिजाइन पेटेंट हुई है। यह पंजीकृत डिजाइन मैग्नेटिक केमिकल पंप फार वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट से जुड़ी है। जिसे मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज के इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री एवं शोधकर्ताओं के सहयोग से विकसित किया गया है। इस उपलब्धि से काशी नरेश विश्वविद्यालय की तकनीकी नवाचार और उद्योगोन्मुख अनुसंधान के क्षेत्र में बढ़ती पहचान को नई मजबूती मिली है। कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें