फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के पानी के लिए किसान सभा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर भदोही रजबाहा में पानी छोड़ने की मांग की। चार सूत्रीय ज्ञापन डीएम को देकर किसान सभा ने चेतावनी दी है कि टेल तक पानी पहुंचाकर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कराया जा सका तो किसान सड़क पर उतरने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष रमापति यादव ने कहा कि नहर विभाग ने मुख्य पंप कैनाल में पानी छोड़ा है लेकिन शाखा नहर, रजबाहा, माइनरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। बारिश नहीं होने के बावजूद किसान खेतीबारी में व्यस्त हैं। लेकिन विभाग सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने में में लापरवाही बरत रहा है। मांग की कि भदोही रजबाहा में पूरी क्षमता से पानी छोड़ा जाए। शिकायतों का निरीक्षण कर समाधान कराया जाए। नहरों में पूरी क्षमता से पानी छोड़ने में व्यवधान बन रहे सिल्ट की सफाई अभियान चलाकर हो, सूख रही फसलों को बचाने के लिए बंद कुलाबों को अविलंब खोलवाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में परदेसी राम, इंद्रदेव पाल, ज्ञानप्रकाश प्रजापति, हृदयलाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें