फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खमरिया नगर अध्यक्ष पद पर किन्नर ने ठोंकी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। नगर निकाय चुनाव का नामांकन जारी है। बुधवार को खमरिया नगर पंचायत के लिए रीना किन्नर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाली रीना किन्नर का यह दूसरा चुनाव है। इसके पहले 2017 के निकाय चुनाव में भी उन्होंने हिस्सा लिया था। हालांकि वे जीत हासिल नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन

जिले में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। हालांकि अभी तक किसी प्रमुख दल ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन निर्दल प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल कर रहे हैं। खमरिया नगर पंचायत की निवासी रीना किन्नर ने बुधवार को नामांकन किया। प्राथमिक शिक्षा तक पढ़ाई करने वाली रीना किन्नर ने बातचीत में बताया कि डालर नगरी के नाम से जानी जाने वाली खमरिया आज भी विकास से कोसों दूर है। यहां तमाम चेयरमैन हुए, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई है। खमरिया के विकास को लेकर चुनावी मैदान में कूदी हूं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में परिवारवाद का बोलबाला है। मेरे परिवार में कोई नहीं है, इसलिए मैं चुनाव के माध्यम से खमरिया के लोगों की सेवा करना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें