गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक और उसकी मां के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि वह पति के साथ कहीं गई थी। उस दौरान उसकी बेटी घर में अकेली थी। नाबालिग पुत्री को युवक बहला-फुसला कर अपहरण कर लिया। मामले में कई बार नामजद तहरीर भी दी गई, लेकिन जांच के नाम पर पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तब पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।