किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी डोमरी निवासी अनिल कुमार को शुक्रवार को रामनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर रामनगर भरत उपाध्याय ने बताया कि बीते मार्च महीने में अनिल सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को सूचना मिली कि आरोपी अनिल राजघाट पुल के समीप मौजूद है तो सूजाबाद चौकी प्रभारी पवन कुमार राय ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद