ज्ञानपुर। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय खेत और ग्रामीण मजदूर सभा, भारतीय खेत मजदूर यूनियन, दलित संघर्ष मुक्ति मोर्चा ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित 19 मांगों का पत्र डीएम गौरांग राठी को सौंपा। पत्रक के माध्यम से मांग की कि अनुसूचित जाति-जनजाति की महिलाओं का उत्पीड़न रोका जाए, फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना हो, उच्च शिक्षा नि:शुल्क मिले, प्रदेश में वनाधिकार कानून लागू हो, निजीकरण पर रोक लगाई जाए, एलपीजी के बढ़े दाम वापस लिए जाएं, विद्युत नियामक आयोग का आदेश वापस हो। इस मौके पर चंद्रमा वनवासी, प्रभु वनवासी, श्यामलाल बिन्द, राजेंद्र कन्नौजिया, पंधारी यादव, अमरावती देवी, अफसर अली, पारसनाथ, प्रेम मौर्य, सुनीता देवी आदि रहे।