जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में शिक्षको के साथ विजेता खिलाड़ी। स्रोत शिक्षक
भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर में आयोजित जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में बेसिक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेमईपुर ने औराई को 2-1 और बालिका वर्ग में कंपोजिंट विद्यालय कुकरौठी ने प्राथमिक विद्यालय असनाव को 1-0 से हराया। अब दोनों टीमें मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक शिवाकांत यादव ने सभी विजेता बच्चों और खेल शिक्षकों की सराहना की।
इस मौके पर आशीष कुमार सिंह, ममता सिंह, नीरज मौर्य, मनोज कुशवाहा, राजकमल, संतोष, श्याम बिहारी, चंदन मौर्य, शिवम राय आदि रहे। संवाद