फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से खरीफ-रवि की फसल को मिली संजीवनी

विज्ञापन
चौरी बाजार में हुई बारिश से मेला पड़ा फीका।संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में मंगलवार की शाम झमाझम बारिश हुई। बारिश से एक तरफ जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं दूसरी तरफ नवरात्र, रामलीला और दुर्गा पूजा मेले में खलल पड़ गई। दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर देर शाम तक होती रही।
विज्ञापन

कृषि के जानकारों की माने तो यह बारिश खेती-बारी के दृष्टकोण से अच्छी है। यह बारिश खरीफ व रवि की फसलों के फायदेमंद साबित होगी। जिसमें दहलनी, तिलहनी, सहफसली जैसे फसलों की को संजीवनी मिली है। बारिश के कारण कई जगह जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिली। एक घंटे से अधिक की बारिश में ज्ञानपुर दुर्गागंज तिराहा पर घुटने तक पानी लग गया। इसके अलावा गोपीगंज, भदोही, चौरी, जंगीगंज आदि क्षेत्रों में बारिश यथा स्थित बनी रही, रुक रुक कर बारिश का सिलसिला बना रहा, जिसके चलते राहगीर को दिक्कत हुई, वहीं शाम को दुर्गा पूजा पंडाल और रामलीला स्थल पर रोज की अपेक्षा भीड़ की संख्या कम देखी गई।
कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार को बदलायुक्त मौसम रहेगा, बारिश की स्थिति बन सकती है। पुरवा हवा का प्रभाव बना रहेगा। धान की फसल के लिए यह बारिश अच्छी मानी जा रही है, लेकिन 20 फीसदी से अधिक धान बाल ले लिए है, यदि अधिक बारिश हुई और हवा का क्रम बना रहा तो ऐसे में धान गिर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें