फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सभासदों के बहिष्कार के कारण खमरिया नपं बोर्ड की बैठक रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। खमरिया नगर पंचायत में खींचतान बढ़ती जा रही है। शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड की बैठक का सभासदों ने बहिष्कार किया। सभासदों का आरोप था कि बीते बोर्ड की बैठक में निलंबित बाबू द्वारा हस्तलिखित प्रस्ताव को अब तक रद्द नहीं किया गया और न ही बाबू पर कोई कार्रवाई की गई। इससे यह प्रतीत होता है कि नगर पंचायत प्रशासन बाबू पर मेहरबान है।
विज्ञापन

खमरिया नगर पंचायत में तैनात बाबू श्याम सुंदर पटेल को नगर पंचायत में हुए डस्टबिन घोटाले में निलंबित कर दिया गया है। शनिवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक प्रस्तावित थी। कार्यालय में तैयारियां चल रही थीं। चेयरमैन हाजी महमूद आलम की अध्यक्षता में बैठक शुरू होती, उसके पहले ही नगर पंचायत के 10 सभासदों ने ईओ व चेयरमैन को पत्रक सौंपकर बैठक का बहिष्कार करने की जानकारी दी। सभासदों का आरोप था कि आठ जून को बोर्ड की पहली बैठक में निलंबित बड़े बाबू के हस्तलिखित फर्जी प्रस्ताव को अब तक निरस्त नहीं किया गया है, जबकि 27 जुलाई को जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी खमरिया के समक्ष प्रस्तुत शपथ में सभासदों ने फर्जी प्रस्ताव लिखने की शिकायत दर्ज कराई थी। नगर पंचायत की ओर से अब तक बड़े बाबू पर कार्रवाई भी नहीं की गई। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पंचायत गोपनीय बैठक कर इसकी सूचना भी किसी को नहीं देता। सभासदों के बहिष्कार के कारण बैठक रद्द कर दी गई। ईओ जितेंद्र यादव ने बताया कि वर्तमान में लोकसभा सत्र चल रहा है। इसलिए बैठक नहीं की जा सकती, इसलिए इसे रद्द किया गया है। बहिष्कार करने वालों में सभासद उदयभान मौर्य, कृष्णकांत मौर्य, कमल कुमार मौर्य, बाबू खान, संजय मौर्य, मैनुद्दीन अंसारी, सुभाष चंद, कुसुम देवी, चिंता देवी सहित अन्य सभासद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें