ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। इसमें गत वर्ष यूनिफॉर्म वितरण में 25 फीसदी बकाया धनराशि जमा करने के विरोध में ज्ञापन दिया। संगठन के लोगों ने डीएम से कहा कि इस समय स्कूल बंद चल रहे हैं। जुलाई में विद्यालय खुलने पर उनसे किसी तरह का स्पष्टीकरण मांगा जाए। 25 फीसदी का भुगतान एसएमसी के निर्णय पर किया गया था। इसमें शिक्षक किसी भी स्तर पर दोषी नहीं है। भुगतान पर रोक की सूचना विभाग की ओर से उन्हें नहीं दी गई थी। पदाधिकारियों ने निर्णय किया कि अगर उन्हें परेशान किया जाएगा तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और नए सत्र में ड्रेस का वितरण भी नहीं करेंगे। इस मौके पर घनश्याम यादव, मनोज कुमार उपाध्याय, अरुण कुमार पांडेय, वंशराज मौर्य, दिनेश मौर्य, मनोज शुक्ला, सूर्यकांत मौर्य, समरजीत यादव, केके मासैर्य, सुभाष पाल, कैलाशनाथ यादव, कृष्ण कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।