फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के नामकरण में सात्विकता का रखें ध्यान : पं. जगदीश भूषण

विज्ञापन
धनीपुर गांव में श्रीमद भागवत कथा सुनाते पं. जगदीश भूषण जी महाराज। संवाद
विज्ञापन
जंगीगंज। डीघ ब्लाॅक के धनीपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को कथावाचक पं. जगदीश भूषण महाराज ने कथा ने सनातन संस्कृति के महत्व के बारे में बताया। कहा कि समाज में संस्कार की कमी से बड़ी परेशानी हो रही है। लोग सनातन संस्कृति को लोग बदनाम कर रहे हैं। इसलिए बच्चों के नामकरण के दौरान विशेष ध्यान रखना चाहिए। बताया कि नाम से ही कर्म पर भी प्रभाव पड़ता है, इसलिए नाम रखने में भी सात्विकता रखनी चहिए। बताया कि नामकरण की प्रथा को मजबूत करने की बहुत जरूरत है। विद्वान द्वारा नामकरण से उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बच्चों को सभी सुख सुविधा दें लेकिन संस्कार में कोई कमी न होने दें। माता-पिता बच्चों के हर गतिविधि पर नजर रखें। ऐसा न करने से बच्चे संस्कार विहीन हो जाते हैं। ऐसा कार्य करते हैं, जो समाज विरोधी हो जाते हैं। कहा जीवन लोहा और सोने की तरह है। आग में जलाने और पीटने के बाद लोहा हथियार बनता है, जबकि सोना किसी के गले का हार बनता है। भगवान के नाम जप से बड़े-बड़े देवता और ऋषि अपने उच्च पद प्राप्त किया है। इस मौके पर विनोद मिश्रा, मनोज दूबे, प्रमोद मिश्रा, मनोज मिश्रा, अनिल मिश्रा, उमेश चंद मिश्रा, राधेश्याम पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें