फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादे वर्दी में संदिग्धों पर नजर रखें पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस लाइन सभागार में रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिसकर्मियों की समस्या सुनी साथ ही सतर्क रहने का निर्देश दिया। कहा कि सादे वर्दी में संदिग्धों पर नजर रखें। कोई भी संदिग्ध दिखे उसे तत्काल हिरासत में लें। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों पर सख्ती शासन की प्राथमिकता में शामिल है। थाना प्रभारियों को हिदायत दिया कि यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करें। दीपावली और धनतेरस पर भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों में सादे वर्दी में पुलिसकर्मी चक्रमण करेंगे। आपराधिक घटनाओं में संलिप्त लुटेरे, चोर और पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर सख्ती करें। थाना प्रभारियों से कहा कि लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। महिलाओं और बच्चों से जुड़ी शिकायतों पर अत्यंत गंभीरता बरतें। अपराध गोष्ठी से पूर्व सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओं से अवगत हुए। इस मौके पर सीओ ज्ञानपुर एके मिश्रा, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार आदि रहे। एसपी ने सुबह पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को पटेल जयंती पर देश की एकता और अखंडता कायम रखने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें