शिक्षक दिवस पर मंगलवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में जिले के शिक्षक डाॅ. कुंवर पंकज सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया। हिंदी में पीएचडी डॉ. पंकज 2011 से पिंडरा विकास खंड के फुलपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। यह विद्यालय विकास खंड के पांच निपुण विद्यालयों में शामिल हैं। इसके अलावा विद्यालय में नमामि गंगे हस्त प्रक्षालन केंद्र बनाया गया है। यहां छात्रों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।