कस्बा चौकी पर तैनात पुलिस की धमकी से भयभीत मई राजपुताना निवासी जयप्रकाश गौतम ने बुधवार को प्रार्थनापत्र एसपी को देकर न्याय की मांग की। आरोप लगाया है कि नौ जून को मनबढ़ पड़ोसियों ने जमीन को लेकर विवाद किया था। विरोध करने पर मनबढ़ों ने परिवार के पांच लोगों को लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से प्रहार कर घायल कर दिया। दरअसल चौकी पुलिस से शिकायत करने पर उसके पक्ष से मात्र दो घायलों का मेडिकल कराया और विपक्ष से एक लोग को चोट लगी जिस पर पुलिस ने मिलीभगत कर तीन लोगों का फर्जी मेडिकल बनवा दिया। मनबढ़ अब देख लेने की बात कहकर पूरे परिवार को भयभीत कर रहे हैं और चौकी पुलिस बार-बार यह कहते हुए धमकी दे रही है कि सुलहनामा नहीं किया तो फर्जी मुकदमे में फंसाकर जमानत नहीं होने देंगे। मामले की जांच कराकर धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो वह आईजी रेंज से शिकायत करने के लिए मजबूर होगा।