ज्ञानपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने कंसापुर स्थित जिला कार्यालय पर शुक्रवार को कर्पूरी ठाकूर की 96वीं जयंती मनाई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता सेनानी शिक्षक एवं बिहार राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाता था। भारत छोड़ो आंदोलन के समय उन्होंने एक महीने जेल में गुजारे। इस मौके पर निवर्तमान जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव, रमेश ददा, कमला महतो, लालचंद्र पाल, रामयज्ञ पाल, पकंज शर्मा, गुलाब पाल, संतोष यादव, डॉ. बीएन यादव, सुभाष बंधू, बाबा बिंद, महेश यादव, अनुराग यादव, रामबाबू मौर्य, सूरज, बुध्दिराम यादव, जवाहरलाल, छविनाथ, महेंद्र यादव आदि रहे। इसी तरह अखिल भारतीय नाई उत्थान समिति भदोही के तत्वावधान कैंप कार्यालय राजाबाजार ज्ञानपुर में शुक्रवार को कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार रखें। इस मौके पर साधूराम शर्मा, शीतला प्रसाद, सुभाष चंद्र शर्मा, लालजी शर्मा, कमलाशंकर शर्मा, कल्लू शर्मा, रविशंकर, नागेश्वर, राजभर, मनीष, दिनेश शास्त्री, श्यामलाल, सूर्योदय, रजेंद्र प्रसाद आदि रहे।